शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
राजधानी शिमला के रोहड़ू में 12 वर्षीय बच्चे की जिंदा जल जाने से मौत हो गई है। हादसा मकान में आग लगने से हुआ, जिमसें 2 लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। उन्हें उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है व 3 अन्य घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं। DSP रोहडू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे टोडसा निवासी सोहन लाल के घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में 12 वर्षीय पवन पुत्र दीपक लाल की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार के 2 सदस्य बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए IGMC शिमला रैफर कर दिया गया है। जबकि तीन सदस्य ईलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहडू में भर्ती है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन लाल के दो मंज़िला लकड़ी के मकान में देर रात को आग लगने की सूचना मिली। मकान में परिवार के 7 लोग ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इस हादसे में परिवार के 12 वर्षीय बच्चे पवन की मौत हो गई है। उनके परिवार के दो सदस्यों को आगे के इलाज के लिए शिमला ले जाया गया है। परिवार के कुल 7 लोग मौके पर मौजूद थे, जिनमें से 1 व्यक्ति सुरक्षित है, दो लोगों को शिमला शिफ्ट किया गया है और दो को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शाट सर्किट बताया जा रहा है ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…