मुख्य समाचार

निरमंड : बिशलाधार में “वो दिन योजना” के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

आनी उपमंडल आयुष विभाग ग्राम पंचायतों में “वो दिन योजना” तहत महिलाओं के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज पंचायत कार्यालय बिशलाधार गाँव बाँशा में भी “वो दिन योजना ” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म संबधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी इन दिनों में महिलाओं को अनेकों कुरीतिओं व परंपराओं का सामना करना पड़ता है और अभी भी मासिक धर्म के बारे खुल कर बात नहीं की जाती! डॉ हरीश ने मासिक धर्म से संबधित होने वाले रोगों व इनसे कैसे बचा जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अनिमिया व संतुलित आहार पर भी महिलाओं को जागरूक किया। गर्भाधान से लेकर 2 वर्ष तक के शिशु सम्बन्धित देख रख पर भी जानकारी दी। अंत में महिलाओं को आयुर्वेद पद्धति से संबधित अनिमिया रोग में आहार विहार के बारे तथा गर्भावस्था में देखभाल बारे पेम्पलैट भी वितरित किये। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिशलाधार के आसपास की महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक स्नेहलता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भीमा देवी संध्या देवी, आशा देवी आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर रमेश कुमार व प्रदीप  कुमार भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

7 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

9 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

9 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

9 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

10 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

12 hours ago