मुख्य समाचार

सिरमौर : खंड स्रोत केन्द्र समन्वयक पद पर केवल प्रवक्ता को किया जाए प्रतिनियुक्त

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सभी खंडों पर खंड समन्वयक की पुनः नियुक्ति करने के निर्देश सम्बन्धित उपनिदेशकों को दिए  हैं जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए हुए हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने मांग की है कि बदलते कार्यक्षेत्र के मध्यनजर खंड स्रोत केन्द्र समन्वयक माध्यमिक के पद पर केवल प्रवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की जानी चाहिए। विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला महासचिव आइ डी राही, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला मुख्यालय महासचिव हिमांशु भारद्वाज तथा जिला के अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों  ने राज्य परियोजना अधिकारी  से निवेदन किया है कि वर्तमान परिस्थित मे जब राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को भी सर्व शिक्षा अभियान के साथ जोड़ा गया है तथा केंद्र समन्वयक का कार्य उच्च एवं माध्यमिक पाठशाला के साथ समन्वय बनाना है अतः इस पद पर केवल और केवल प्रवक्ता वर्ग से ही प्रतिनियुक्ति की जानी तर्कसंगत है।  केंद्र खंड समन्वयक पर विद्यालय से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ विद्यालय की बहुत सारी गतिविधियों का निरीक्षण करने का उत्तरदायित्व भी होता है अतः यह किसी भी हालात में उचित नही है कि एक कनिष्ठ अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी की संस्था का निरीक्षण करें तथा निरीक्षक पत्रिका आदि में अपनी टिप्पणियां दर्ज करें। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर विभिन्न विद्यालयों में भी इस विषय पर मतभेद हो चुके हैं तथा नई शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को सुचारू ढंग से  चलाने के लिए भी यह अत्यंत अनिवार्य है कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के निरीक्षण हेतु समन्वय स्थापित करने वाले स्रोत समन्वयक पद पर  केवल और केवल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद का दीर्घ अनुभव रखने वाले प्रवक्ताओं को ही प्रतिनियुक्त किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago