अपराध /दुर्घटना

मंडी : बल्ह में खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की हालत गंभीर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में आज सुबह मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के स्याह के समीप एक तेज रफ्तार कार खंभे से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार तीन लोगों को चोट आई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत आज सुबह कार बग्गी से डडोर की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार कार जैसे ही स्याह के समीप पहुंची तो कार उल्टी दिशा में एक खंभे से जा टकराई जिस कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और उन्होंने नशे का सेवन भी कर रखा था। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago