भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की उंलासा पंचायत में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लग चुका है। बीडीसी सदस्य पवन कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ के अभाव के चलते आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र उंलासा बंद रहने पर करीब 4000 कीआबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पंचायत के लोगों को बीमारी की अवस्था में गरोला का रूख करना पड़ रहा है जिसकी दूरी 7 किलोमीटर के लगभग है और मरीजों को आर्थिक चपत भी लग रही है। इससे संबंधित जब आयुर्वेदिक अधिकारी भरमौर एस डी एम ओ रितु वाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टाफ के न होने के चलते यह स्वास्थ्य केंद्र बंद है। पहले डैपोटेशन पर स्टाफ को भेजा जाता था लेकिन अब इसके स्टाफ के लिए शिमला आयुर्वेदिक मुख्य कार्यालय को इसका प्रपोजल भेजा गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…