रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
नई गाड़ी की खुशी में दोस्तो के साथ लवर पॉइंट की “नाईट राइड” सात दोस्तों को भारी पड़ गई। सूचना के मुताबिक लवर पॉइंट पहुंचने से पहले ही उक्त गाड़ी अनियन्त्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा लुढ़की। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन युवतियों समेत कुल सात युवाओं को चोटें आई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये हादसा गुरुवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खवारु में पेश आया। वाहन में सवार 17 वर्षीय विजय पुत्र हेमराज गांव जगातखाना डाकघर रामपुर ने अपने बयान में बताया कि बीती रात वह अपने अन्य दोस्तो के साथ लवर पॉइंट (अप्लाइड फ़ॉर गाड़ी) टी0123 में घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच खवारु पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 20 मीटर नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में वाहन में विजय के अलावा सवार अजय, अक्षय, ओम प्रकाश, संजना, पूजा व ईशा को चोटें आई है। पुलिस ने वाहन चालक 21 वर्षीय अजय कुमार पुत्र लायक राम गांव रतनपुर डाकघर करतोट तहसील रामपुर के खिलाफ तेज व असावधानी पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया है।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…