कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),
मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ स्थित महाराजा पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारे। सीपीएस का इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं तथा आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया। किशोरी लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से किया हुआ वादा पूरा किया है। जो 10 गरंटिया दी गई हैं सरकार इन्हें लागू करने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा और क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप में दक्ष बनाने के लिए तकनीकी संस्थान खुलवाया जाएंगे। ताकि हमारे बच्चे आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में उनकी जीत बैजनाथ के लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर खरा उतरते हुए सेवक के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर रविंदर बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, सलाहकार अनुराग शर्मा, महासचिव रमेश चड्डा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…
संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…
ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…