अपराध /दुर्घटना

रामपुर : ज्यूरी व झाकड़ी में दबोचे दो चरस तस्कर, 173 ग्राम चरस बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीती रात झाकड़ी व ज्यूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात झाकड़ी थाने का दल हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार की अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान रात करीब पौने नौ बजे बसाहरा खड्ड के समीप एक संदिग्ध युवक कि शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक से 58.17ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय देवी सिंह पुत्र आत्मा राम गांव करतोट तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। वही दूसरा मामला पुलिस चौकी ज्यूरी के तहत सामने आया। जहां हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की अगुआई में पुलिस दल गश्त पर था। रात करीब साढ़े बारह बजे कार्रवाई करते हुए गश्ती दल ने नवारा के समीप शक के आधार पर एक युवक कि तलाशी ली तो उससे 115ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय राम दास पुत्र गुई राम गांव नवारा डाकघर ज्यूरी तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में हिरासत में लिए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago