मुख्य समाचार

सिरमौर : शिक्षा मंत्री से मिला हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),    

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य रामगोपाल शर्मा, इन्द्र राणा आदि ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अनौपचारिक भेंट की तथा उनका जिला सिरमौर आगमन पर स्वागत किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने जहां एक ओर गुणात्मक शिक्षा हेतु प्रवक्ता संघ की प्रतिबद्धता को दोहराया वहीं प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी  चर्चा की तथा नई शिक्षा नीति को लागू करने में सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा निदेशक सिरमौर कर्म चंद धीमान भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर एवं महासचिव आई डी राही ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही विद्यालय प्रवक्ता संघ शिक्षा मंत्री महोदय से औपचारिक मुलाकात कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दो जैसे विद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयो में आधारभूत संरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के सर्जन का आग्रह करेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

7 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

8 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

10 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

11 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

11 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

12 hours ago