अपराध /दुर्घटना

शिमला : ठियोग पुलिस ने 78 ग्राम चरस सहित किया युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ठियोग क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग ने एक और कामयाबी हासिल की है। पुलिस विभाग ने 78 ग्राम चरस/भांग के साथ एक युवक को पकड़ा है। नशे के व्यापारियों पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है लेकिन नशे के व्यापारियों के हसले अभी भी बुलंद है। रोजाना ठियोग में नशे की तस्करी करने वालों को पुलिस पकड़ रही है लेकिन नकेल कसने में सफल नही हो पा रही। वहीं युवा लगातार नशे की ओर जा रहे है । वहीं शाम के समय ठियोग पुलिस द्वारा भांग की एक खेप पकड़ी गई। जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा बताया कि पिछले कल नजदीक रहीघाट क्षेत्र में पेट्रोलिंग व चेकिंग के दौरान राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय कांशी राम ग्राम टिक्कर, तह० ठियोग जिला शिमला उम्र 50 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। थाना ठियोग पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाही की जा रही है , वहीं ठियोग पुलिस ने 1 सप्ताह में 5 अलग-अलग मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज किए गए है, जिसमें लगभग 4 लाख से ऊपर के नशे की खेप पकड़ी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago