अपराध /दुर्घटना

रामपुर : बाजीरबावड़ी में फिर धरा चिट्टा तस्कर, 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत लगातार सामने आ रहे चिट्टा तस्करी के मामलों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब रामपुर के बाजीरबावड़ी के समीप निरमंड मार्ग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक से 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान 33 वर्षीय सतपाल पुत्र भादरू राम गांव कैंशल डाकघर लगौटी तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस थाना रामपुर का दल एसआई मोहन जोशी की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाजीरबावड़ी के समीप निरमंड मार्ग पर एक आल्टो कार एचपी 92-1678 को पार्क देखा गया। पुलिस ने अपने गश्ती वाहन को पार्क की गई आल्टो कार के साथ रोका तो पुलिस को देख वाहन में सवार एकमात्र युवक हड़बड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर घबराए युवक की तलाशी ली तो उससे 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह से लगातार चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। हर दिन नशा विशेषकर चिट्टा तस्करी में युवाओं का संलिप्त होना क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago