अपराध /दुर्घटना

बिलासपुर : 15 हजार 800 रुपए की जाली करंसी सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

स्वारघाट (मनदीप राणा/संवाददाता),

पंजाब के साथ लगती कोट कहलूर पुलिस थाना के तहत आने वाली गवालथाई पुलिस चौकी पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के पास से 15 हजार 800 रुपए की जाली करंसी पकड़ी है। जानकारी के अनुसार आरोपी 47 वर्षीय मनजीत सिंह जिला तरनतारन पंजाब अपने मोटरसाइकिल पर वापस जा रहा था तो गवालथाई पुलिस चौकी के पास यातायात चैकिंग पर खड़ी पुलिस टीम ने उसे रोका तथा मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा। पुलिस को देखकर आरोपी मनजीत सिंह काफी घबरा गया जिसकी घबराहट पुलिस टीम ने भांप ली। मोटरसाइकिल के साथ लटके हुए उसके बैग के बारे में जब पुलिस ने उससे सवाल पूछे तो वह बैग दिखाने में आनाकानी करने लगा। जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ व उसने बैग को खोलकर देखा तो उसमें 500 के 3 नोट, 200 के 46 नोट, 100 के 39 नोट व 50 के 24 नोट जाली पाए गए। इन नोटों की जांच करते हुए उक्त पुलिस टीम ने पाया कि उक्त करंसी जाली है। ऐसे में पुलिस टीम ने तुरंत मनजीत सिंह को नोटों सहित हिरासत में ले लिया। डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489ए व 489सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

16 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

16 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago