मुख्य समाचार

सोलन : क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना होगा बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं का अब रोजाना टीकाकरण होगा। इसके लिए  अस्पताल प्रशासन ने कर्मियों को लिखित आदेश जारी कर दिए है। खास बात है कि रोजाना टीकाकरण के साथ समय को भी बढ़ा दिया गया है। आदेशों के अनुसार अस्पताल में सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक टीकाकरण होगा। जबकि पहले यह सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक का ही होता था। अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण के लिए रोस्टर में भी ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। क्षेत्रीय  अस्पताल में बच्चों समेत गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में एक दिन बुधवार को टीकाकरण की  सुविधाएं मिलती थी जो लोग दूरदराज से अस्पताल आया करते थे। एक ही दिन टीकाकरण होने से अस्पताल के एमसीएम सेंटर में काफी भीड़ हो जाती थी। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उन्हें कभी-कभी तो वापस लौट जाना पड़ता था और उसके बाद अगले हफ्ते फिर आना पड़ता था। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन में एनएचएम की ओर से 2019 के आदेशों के अनुसार रोजाना टीकाकरण करने के आदेश दे दिए है और टीकाकरण के बारे में ऑनलाइन अपडेट करने के लिए भी कहा गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago