सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं का अब रोजाना टीकाकरण होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने कर्मियों को लिखित आदेश जारी कर दिए है। खास बात है कि रोजाना टीकाकरण के साथ समय को भी बढ़ा दिया गया है। आदेशों के अनुसार अस्पताल में सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक टीकाकरण होगा। जबकि पहले यह सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक का ही होता था। अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण के लिए रोस्टर में भी ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में बच्चों समेत गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में एक दिन बुधवार को टीकाकरण की सुविधाएं मिलती थी जो लोग दूरदराज से अस्पताल आया करते थे। एक ही दिन टीकाकरण होने से अस्पताल के एमसीएम सेंटर में काफी भीड़ हो जाती थी। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उन्हें कभी-कभी तो वापस लौट जाना पड़ता था और उसके बाद अगले हफ्ते फिर आना पड़ता था। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन में एनएचएम की ओर से 2019 के आदेशों के अनुसार रोजाना टीकाकरण करने के आदेश दे दिए है और टीकाकरण के बारे में ऑनलाइन अपडेट करने के लिए भी कहा गया है।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…