अपराध /दुर्घटना

रामपुर : सनारसा में चरस के साथ दबोचा युवक, मामला दर्ज

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक से 70.24 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम पुलिस थाना झाकड़ी का दल हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार की अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान सनारसा में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 70.24 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति कि पहचान 44 वर्षीय केवल राम पुत्र मोती राम गांव बसाहरा डाकघर करतोट तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस कि धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago