अपराध /दुर्घटना

शिमला : ठियोग पुलिस ने बीते 24 घंटे में पकड़ा 3 लाख का नशा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला में नशे का व्यापार फल फूल राहा है रोजाना पुलिस विभाग द्वारा नशे के व्यापारियों को पकड़ने में भी कामयाबी हो रही है। लेकिन नशे का व्यापार रुकने का नाम नही ले रहा है और हर एक वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। ठियोग पुलिस ने बीते 24 घंटे में 3 लाख का नशा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ठियोग में पुलिस ने चिट्टा और अफीम की खेप पकड़ी है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को ही नशे तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ठियोग में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चिट्टे और अफीम के साथ 2 लोगों को पकड़ा है। पहले मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के टनकपुर निवासी 44 वर्षीय कमल शर्मा आचार्य से 55 ग्राम चिट्टे की बरामदगी की है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने संधू पंचायत के कथाल गांव के मोहनलाल से 23.88 ग्राम अफीम बरामद की है। ठियोग के उपमंडल पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है। योग क्षेत्र में फागू पुलिस चौकी के तहत भेखलटी मशोबरा सड़क पर एक ऑल्टो कार में सवार 2 युवकों से 4.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान तलाशी लेने पर केलवी पंचायत के 35 वर्षीय हरीश वर्मा और 37 वर्षीय अंकित कुमार से चिट्टे की बरामदगी हुई। वहीं केस-3: शिमला पुलिस की स्पेशल टीम ने ठियोग के खाची मोड़ के पास पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति से 23.88 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान मोहन लाल के तौर पर हुई है। वह ठियोग का रहने वाला है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago