मुख्य समाचार

कुल्लू : हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत के घर में गूंजी नन्हें मेहमान की किलकारियां

कुल्लू (आशा डोगर/सब एडिटर),

हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत व उनकी धर्म पत्नी नीना के लिए साल 2023 खुशखबरी का साल रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध युवा लोक गायक इंद्रजीत और नीना के घर भी किलकारी गूंजी है। लोक गायक इंद्रजीत की धर्म पत्नी नीना ने सुंदर बेटे को जन्म दिया है। लोक गायक इंद्र जीत का हमेशा हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस सिलसिले को बरक़रार रखते हुए लोक गायक इंद्र जीत ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार धूप दिखाने की रस्म में अपने पुत्र को कुल्लवी टोपी पहनाकर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। लोक गायक इंद्रजीत ने अपने बच्चे के साथ वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने अपने साथ बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो चाहने वालों और संगीत प्रेमियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का तांता लगा हुआ है और ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । एक बेटे के पैरेंट्स बनकर दोनों कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत की पत्नी नीना ने 28 जनवरी को कुल्लू के कुल्लू वैली हॉस्पिटल में एक सुंदर से बेटे को जन्म दिया है। हिमाचली संस्कृति को चार चांद लगाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी चाहने वालों का व इलेक्ट्रोनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया का दिल की गहराई से शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ में ये भी कहा है कि मैं अपने बेटे को भी अपनी संस्कृति को बरक़रार रखने के लिए प्रेरित करता रहूंगा। रीति रिवाज के अनुसार जल्द बेटे का नामकरण किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

15 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago