राजगढ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के तहत इन दिनों 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की कोविशील्ड बूस्टर डोज लगाई जा रही है। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 01 फरवरी को आंगनवाड़ी केंद्र कोटला मांगन जबकि 2 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामला, हेल्थ वेलनेस सेंटर देवठी मझगांव, स्वास्थ्य उपकेंद्र धाली व लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह चंदोल में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लगाई है उन्हें भी इसकी दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल राजगढ़ में अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि टीका लगाने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…