मुख्य समाचार

कांगड़ा : आकर्षक तथा मनोरंजक होगा शिवरात्रि महोत्सव : किशोरी लाल

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के साथ समस्त समाज की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जायेगा। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल आज राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने महोत्सव की भव्यता और आकर्षकण को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। सीपीएस ने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अधिक मंच प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मेले को अधिक मनोरंजक बनाने और सभी की सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और दंगल का आयोजन किया जाएगा जबकि महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़ इत्यादि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बेबी शो, प्रदर्शनियां इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहेंगी।     सीपीएस ने मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम बैजनाथ को मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने तथा लोगों को ट्रैफिक जाम इत्यादि की समस्या से जूझना ना पड़े इसके लिए वन वे ट्रैफिक का प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सलीम आज़म ने की। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिये कमेटियों का गठन कर लिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, सलाहकार अनुराग शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र कटोच, रविंदर बिट्टू, नगर पंचायत कान्ता देवी, जमुना गोयल, तहसीलदार भावना सहित मेला समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago