ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला आम जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी को आठवीं से 12वीं कक्षा और आईटीआई पास तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी को 12वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…