मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर उपमंडल में 7 फरवरी से शुरू होगा आईस सिकिंग कोर्स

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन – जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में भरमौर प्रशासन द्वारा आईस सिकिंग कोर्स खेलों का आयोजन किया जा रहा है। एस डी एम भरमौर अशीम सूद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पर्वतारोहण संस्थान केन्द्र भरमौर के अन्तर्गत भरमौर उपमंडल में आईस सिकिंग खेलों को बढ़ावा देने के लिए 15 दिवसीय आईस सिकिंग कोर्स करवाया जा रहा है, जिसमें 10 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक युवा भाग ले सकते हैं पहले बैच में 20 लोगों को लिया जागा। इच्छुक लोग 5 फरवरी तक पर्वतारोहण संस्थान केन्द्र भरमौर में आवेदन कर सकते हैं जिसमें रहने व खाने की व्यवस्था मुफ्त में होगी। उन्होंने बताया कि यह कोर्स भरमाणी माता मंदिर व भीम गोडा में करवाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया अगर हमारे युवा इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं तो इससे बर्फबारी के दौरान भी पर्यटन व्यवसाय को बढावा मिलेगा और सर्दियों के दिनों में भी भरमौर में रौनक लौटेगी और पर्यटक भी इन खेलों की तरफ आकर्षित होंगे जिससे कि बेरोजगारो को भी रोजगार मिलेगा। बाद में कोर्स पूरा कर चुके युवा पर्यटकों को भी इन खेलों की तरफ आकर्षित कर सकते हैं। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की है कि वो इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाए जिसका आयोजन भरमौर प्रशासन द्वारा पहली बार करवाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

14 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago