मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है। आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परिसर की स्थापना की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके।  आर.के. गौतम ने कहा कि इस आर्ट ऑफ एक्सलेंस डे बोर्डिंग स्कूल में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक करीब 500 विद्यार्थियो की शिक्षा के साथ-साथ, खेलकूद, बौद्विक व शारीरिक विकास सम्बन्धित गतिविधयां भी उपलब्ध रहेंगी जिससे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों की सूची और विद्यार्थियों की संख्या तैयार करें ताकि इन स्कूलों का कलस्टर बनाकर इन्हें डे बोर्डिंग स्कूलों में समायोजित किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह, सम्बन्धित एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago