मुख्य समाचार

सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण

सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण

हेमंत चौहान (संवाददाता, नाहन), पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के अनुसूचित जाति के 25 युवाओं को हिमकॉन शिमला के माध्यम से टूरिस्ट गाईड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक व्यक्ति सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा 10वीं पास होना चाहिए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। चरित्र प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थी के पास होना चाहिए। आवेदन 18 फरवरी 2023 तक जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में 18 फरवरी तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता व आयु का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति या थ्ुर अन्य स्थाई पता प्रमाण के अलावा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र भी संलग्न करने हांगे।
अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल कोउनके मोबाइलन्म्बर 9418007460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।  

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

9 minutes ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

16 minutes ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

24 minutes ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

9 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago