हेमंत चौहान (संवाददाता, ददाहू), उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी लोग जो 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं और उन्होंने एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें भी दस्तावेज आधार में अपडेट करवाना चाहिए ताकि सत्यापन में कोई असुविधा न हो।
उपायुक्त ने कहा कि वैध और सहायक दस्तावेजों के साथ आधार केन्द्रों तथा आधार ऐप के माध्यम से आधार कार्ड ऑनलाईन अपडेट करवाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में मोबाईल न. और ई-मेल अपडेट करवाना भी अनिवार्य हैं ।
उन्होंने 0 से 5 साल तक के बच्चों का नामांकन करवाने तथा 5 और 15 साल की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक अपडेशन करवाने का भी आग्रह किया है। आधार कार्ड धारक यदि ऐसी आयु प्राप्त करने के दो वर्ष के भीतर बायोमिट्रिक अपडेट नहीं करवाता है तो यह आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बायोमिट्रिक अपडेशन निशुल्क उपलब्ध है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…