केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),
जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के सभी शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दौरान सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। हम सबको सत्य अहिंसा व शांति के मार्ग पर चलकर समाज तथा देश निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देना चाहिए। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए | इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी व उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…