मुख्य समाचार

सिरमौर : चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की इकाई बोगधार के आत्मा राम कमल चुने गए अध्यक्ष

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की इकाई बोगधार द्वारा आगामी तीन वर्षो के लिए समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र ठाकुर और सुनील कमल ने की। इस बैठक में आत्मा राम कमल को सर्वसमति से अध्यक्ष चुना गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ललिता शर्मा को चुना गया। बोगधार समिति इकाई में अन्य पदाधिकारी जिसमे महासचिव खजाना सिंह पुंडीर, सचिव सोमदत्त तथा कोषाध्यक्ष श्रद्धानंद कमल को चुना गया। समिति वर्षो से धार्मिक और सामाजिक कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। इकाई बोगधार धार्मिक स्थल व शिरगुल महाराज के पावन स्थली चूड़ धार के लिए अपनी सेवाए देती आ रही है। कोविड महामारी के समय में भी समिति द्वारा जरूरतमंद लोगो को राशन व दवाइया बांटी गई। आज इस बैठक में केंद्रीय प्रतिनिधि का भी गठन किया गया। जिनसे सुनील कमल, मोहन लाल तोमर, दिनेश चौहान, ओमीचंद कमल, शिव चंद चौहान, बलबीर सिंह चौहान और धर्मपाल को चुना गया। केंद्रीय प्रतिनिधि सदस्य सुनील कमल ने बताया कि समिति द्वारा संचालित धार्मिक और सामाजिक कार्य के लिए अथक प्रयास जारी रहेंगे। समिति द्वारा चूड़ धार में श्रद्धालुओं के रखरखाव, आने जाने को व्यव्यस्ता और खाने पीने की व्यवस्था इत्यादि को और अधिक सुदृढ़ करना रहेगा। चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की इकाई बोगधार द्वारा आज सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने अपनी सेवाओं में रहते हुए समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जिसमे से काकू राम भारद्वाज(नायब तहसीलदार), अशोक पुंडीर ( सूबेदार), हितेंद्र चौहान (सूबेदार), हितेंद्र कमल( गृह रक्षक) और जगदीश चौहान ( वर्क शॉप) को सम्मानित किया गया। इस बैठक में कार्यकारणी सदस्य भी नियुक्त किए गए जिसमे जय प्रकाश ठाकुर, रामानंद शर्मा, भजन सिंह पुंडीर, स्नेह लता शर्मा, बृज भूषण कमल,राजीव पुंडीर और पवन शर्मा को कार्यभार सौंपा गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, 1 अप्रैल से मिलेगा एरियर का लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और…

2 hours ago

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सनसनीखेज हत्याकांड, रोहड़ू की पंचायत प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़। चंडीगढ़ के वीवीआईपी और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-11 में हुए…

3 hours ago

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट बालीचौकी उपमंडल की ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में शुक्रवार शाम एक…

12 hours ago

शिमला में सनसनीखेज वारदात: स्कूल परिसर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार…

12 hours ago

थान देवता मंदिर के समीप खाई में गिरी कार, तीन घायल; एक सोलन रेफर

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़-हलोनीपुल मार्ग पर थान देवता मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार…

2 days ago

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: बड़े उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों से ईंधन बिक्री पर रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की खरीद को लेकर नई गाइडलाइन जारी…

2 days ago