मुख्य समाचार

शिमला : रिज मैदान पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की अर्पित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करती रहेंगी। यह विचार आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाओं को हमें अपने आचरण में डालना आवश्यक है व उन्हें आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने विचारों से न केवल राष्ट्रीय बल्कि विश्व का मार्ग प्रशस्त किया। राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने माल्यार्पण के उपरांत बोलते हुए कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी की निर्मम हत्या की गई थी। आज कृतज्ञ राष्ट्र न केवल महात्मा गांधी बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और याद करते हैं जिन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए व सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आज जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक व सफल करार दिया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में शामिल थे उनकी पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में अंगीकार कर आज पूरे राष्ट्र में अपनी कृतज्ञता व श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का अपार जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक यात्रा साबित हुई है जिसने देश को जोड़ने का संदेश संप्रेषित किया है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर देश के उन सभी सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले और देश की एकता और अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए जिन लोगों ने शहादत पाई उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान  पूर्व महापौर सोहनलाल, उपमहापौर टिकेंद्र पावर कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम आशीष कोली,  व अतिरिक्तजिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था,शिमला राहुल चौहान, सहायक आयुक्त डॉक्टर पूनम उप मंडल अधिकारी शाहरी भानु गुप्ता वबड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए । जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला की नाते इकाई के कलाकारों द्वारा भजन  व राम धुन का गायन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

17 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

1 day ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

1 day ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

1 day ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

1 day ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

1 day ago