अपराध /दुर्घटना

रामपुर : खनेरी में चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक, 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने खनेरी में कार में सवार तीन युवकों को 7.10 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार सुबह रामपुर थाने का दल गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने खनेरी में एनएच-05 पर सड़क किनारे पार्क की गई क्रेटा कार एचपी-21सी-1110 को देखा और उसके साथ ही गश्ती गाड़ी खड़ी कर दी। वही पुलिस के वाहन को देख क्रेटा गाड़ी में बैठे तीनों युवक घबरा गए । जिसके आधार पर उनकी तलाशी ली गई और तलाशी में उनसे 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान 28 वर्षीय सोनम लुंदुप पुत्र छेरिंग अंगदुई गांव व डाकघर काजा जिला लाहौल स्पीति, गुंजन कांगो पुत्र अनिल कांगो गांव व डाकघर भोटा तहसील बड़सर जिला हमीरपुर उम्र 32 वर्ष तथा अश्वनी जोशी पुत्र सुंदर सिंह गांव थाचवा डाकघर रामपुर तहसील निरमंड जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

16 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

1 day ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

1 day ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

1 day ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

1 day ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

1 day ago