रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के कोटगढ़ क्षेत्र के जरोल टिक्कर में भालुओ (हिमालयन ब्लैक बियर, सेलेनारक्टोस) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में राज्यस्थान से आए मुख्य शिकारी समेत अन्य तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे भालुओ कि खाल व अन्य अवशेष भी बरामद हुए है। वन प्रमंडल रामपुर कि छापेमारी व स्थानीय लोगो कि मदद के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा है। वही चारो आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव कि सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय लोगो ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने कि सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उसका नाम सुनील कुमार है और वह राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सुनील ने भालुओ के शिकार कि बात भी कबूली। उसने बताया कि शिकार किए गए भालुओ को उसने जरोल के टिककर में अपने दोस्त के पास एक नाले में छुपा कर रखा है। जिसके बाद पुलिस आरोपी सुनील कुमार को मौके पर ले गई, जहां भालुओ की खाल सहित अन्य अवशेष भी बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने आरोपी के जरोल टिककर गांव के सहयोगियों दीवान चंद, प्रीतम नेपाली तथा अजय नेपाली को भी गिरफ्तार किया है। उधर वन विभाग के डीएफओ विकल्प यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र कोटगढ़ के नारकंडा बीट के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि दो भालुओं को मारने के लिए स्नेरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था तथा भालुओ की उम्र करीब तीन से चार वर्ष के करीब है। वही रेंज कोटगढ़ वन प्रमंडल को जब्त की गई सभी सामग्री सौंप दी गई है। रामपुर वन प्रमंडल की टीम ने छापेमारी के 7 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। वही अब संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए कुमारसैन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…