मुख्य समाचार

मंडी : बड़ी बहन की जान बचाने के लिए छोटी बहन ने की किडनी दान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट की एक जुड़वां बहन ने संपूर्ण प्रदेश में मिसाल कायम कर दी है। छोटी बहन द्वारा अपनी बड़ी बहन को किडनी दान कर नया जीवन प्रदान किया गया है। यदि समय रहते बहन अपनी बहन की सहायता न करती तो उसका जीवन खतरे में पड़ सकता था। ये प्रेरणादायक मामला मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल में सामने आया है। जहां स्थानीय निवासी बृजलाल की जुड़वा बेटी ने पूरी मानवता के लिए एक मिसाल कायम कर दी है। बृजलाल की बड़ी बेटी पिछले कई वर्षों से किडनी खराब होने की समस्या से जूझ रही थीं और डाक्टरी जांच में मीना देवी की दोनों किडनियां खराब पाई गई। इसके बाद मीना की छोटी बहन चंपा देवी ने अपनी बड़ी जुड़वा बहन को किडनी दान करने की इच्छा वक्त की। इसके उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ में बीते कल 27 जनवरी को सफल ऑपरेशन में छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को जिंदगी प्रदान की गई। ऑपरेशन के बाद दोनों बहने स्वस्थ है। वही एक बहन द्वारा दूसरी बहन की जान की रक्षा करने को लेकर मिसाल कायम करने से संपूर्ण क्षेत्र और परिवार में घर के साथ-साथ खुशी का माहौल है। विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल में साल 1972 में ठाकुर बृजलाल के घर दो जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ था। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1991 में ग्राम मसयानी में साधन संपन्न परिवारों में एक ही दिन उनकी शादी हुई। शादी के बाद दोनों बहनों का जीवन खुशियों से बीत रहा था। कुछ समय उपरांत बड़ी बहन की तबीयत ठीक ना रहने पर डाक्टरी सलाह के उपरांत दोनों किडनीयां खराब होने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। लेकिन छोटी बहन द्वारा बड़ी बहन को नया जीवन प्रदान करते हुए अपनी किडनी दान दी गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

6 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

20 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

24 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

24 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

24 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

24 hours ago