मुख्य समाचार

रामपुर : ननखड़ी के टिककर गांव में फ़टे गुबारे में मिला पाकिस्तानी नोट, छानबीन शुरू

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी के टिककर गाँव में फ़टे गुब्बारे में पाकिस्तान नोट मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खेत में काम करने गए एक किसान को ये नोट मिला, जिसकी सूचना उसने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को दी। इसके पश्चात पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने इस नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम निरथ पंचायत के उप प्रधान प्रेम चौहान ने टिककर गांव में गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी नोट मिलने की सूचना ननखड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर मौजूद ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वह अपनी माता के साथ दिन का खाना खाने खेत में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपने खेत में पड़ा एक छोटा फट्टा हुआ गुब्बारा व पाकिस्तानी करंसी का 10 रुपए का नोट देखा। इस नोट में STATE BANK OF PAKISTAN NO BZD5522554 भी अंकित था। ओम प्रकाश इस बात से अनभिज्ञ था कि ये नोट व गुब्बारा यहाँ कैसे पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पंचायत उप-प्रधान को सूचित किया और पुलिस को बुलाया गया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि क्षेत्र में पाकिस्तानी नोट मिलने का यह पहला मामला सामने आया है इसके चलते मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

5 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

18 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

22 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

22 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

22 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

22 hours ago