मुख्य समाचार

कांगड़ा : किसानों के उत्थान को सरकार वचनबद्ध : किशोरी लाल

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

बैजनाथ, मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने आज बैजनाथ के ग्राम पंचायत लोट (माधोनगर) और हरेड में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जिसमें उन्होंने कहा कि बैजनाथ के लाखों लोगों ने उनपर विश्वास जताकर विधान सभा पहुंचाया है। उन्होंने लोगों को आश्वश्त किया कि बैजनाथ के जनमानस के हितों और हलके के सर्वांगीण विकास की पैरवी के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो जिम्मेवारी मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ दी है। उसे बखूबी निभाते हुए प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के उत्थान के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण महकमों में कार्य करने का मौका देने के लिये केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों और मंत्रियों के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों का उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के लिये आभार प्रकट किया और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने जल्द ही लोट से करोट को पक्की सड़क को जोड़ने की बात कही। उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर लोट में खेल मैदान बनाने की और ग्राम पंचायत हरेड में वाटर टैंक बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे विधान सभा क्षेत्र में लोगों से मिलेंगे और जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, पूर्व प्रधान लोट महिंदर सिंह, बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार, अशोक कुमार, उप प्रधान हरेड देश राज, गोपाल दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

13 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

16 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

16 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

17 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

17 hours ago