लाहौल (आशा डोगरा/सब एडिटर) ,
पूरे देश में जहां गणतंत्र दिवस की धूम रही वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलग-अलग रंग भी दिखे। लाहौल-स्पीति में लाहुल व काजा में बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी बीच हिमाचल के अति दुर्गम गांव लाहौल-स्पीति के दारचा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां स्कूल प्रबंधन द्वारा बर्फ का इंडिया गेट का क्राफ्ट बनाया गया और गेट पर तिरंगा लगाकर लहराया गया। इस बर्फ के इंडिया गेट को स्कूल प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद माईनस डिग्री तापमान में बनाया। गौर रहे कि दारचा लाहुल-स्पीति का दुर्गम क्षेत्र है और दिल्ली-लेह नेशनल हाई वे पर यह अंतिम गांव है। इसी गांव में सीनियर सैकेंडरी स्कूल मौजूद है। स्कूल के प्रधानचार्य सुरेंद्र कटोच ने बताया कि माईनस डिग्री तापमान में स्कूल प्रबंधन ने बर्फ का इंडिया गेट तैयार किया और इस इंडिया गेट पर तिरंगा चढ़ा कर लहराया गया। यह प्रदेश का ऐसा पहला स्कूल बन गया है जहां बर्फ का इंडिया गेट तैयार करके गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सनद रहे कि आजकल कुल्लू-मनाली व लाहौल-स्पीति में बर्फ के इग्लू बनाए जाते हैं और इन बर्फ के घरों में बाकायदा पर्यटक ठहरते भी हैं। इसके अतिरिक्त स्नो प्वाइंटों पर बर्फ की कई आकृतियां भी बनाई जाती है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन बर्फ के इंडिया गेट की आकृति पहली बार किसी स्कूल के प्रांगण में बनाई गई और उस पर पहली बार तिरंगा लहराया गया। इस कार्य की हर जगह सराहना हो रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…