अपराध /दुर्घटना

मंडी : नेशनल हाईवे 21 पर कांगू में 566 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रहे दो कार सवार युवकों को 566 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के पिछले कल शाम सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच आरक्षी कमल किशोर व होमगार्ड जवान धर्मदास के साथ नेशनल हाईवे 21 पर कांगू में नाकाबंदी पर मौजूद थे और हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका तो उसमें तलाशी के दौरान दो युवकों से 566 ग्राम चरस बरामद की गई। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सागर बबर उम्र 22 वर्ष निवासी शेर सिंह कॉलोनी और सुधांशु उम्र 20 वर्ष मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है। मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 566 ग्राम चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

10 hours ago