मुख्य समाचार

सिरमौर : हर्षवर्धन चौहान 26 जनवरी को करेंगे गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 25 जनवरी को रात्रि 8 बजे नाहन पहुंचेंगे। वह अगले दिन 26 जनवरी को नाहन के चैगान मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10:40 बजे डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10:45 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। वह ठीक 11 बजे चैगान मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त आर.के. गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि जिला वासियों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। मुख्य अतिथि अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त उपमण्डल मुख्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त एसडीएम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से भी स्टेशन न छोड़ने तथा समारोह में सम्मिलित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।  

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago