मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है। मनाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष हेम राज सहित करीब 50 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के प्रभारी रोशन ठाकुर ने भी हाथ का दामन थामा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने सभी खतक पहनकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान से पहले ही विभिन्न संगठनों के लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले ज्यादातर युवा भाजपा तथा आम आदमी पार्टी की विचारधारा को त्याग कर राहुल गांधी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भुवनेश्वर गौड़ में अपना विश्वास जताते हुए कांग्रेस में आएं हैं। गौतम ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकटार्थी मनाली गांव के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी हेमराज ठाकुर ने भी अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा है। इसके अलावा कारोबारी जितेन्द्र शर्मा, राजू ठाकुर के साथ आए अन्य व्यापारियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सियाल के राजू ठाकुर,अलेऊ न्यू मनाली के होटल व्यवसायी मोहम्मद शकील, चचोगा गांव से भाजपा छोड़कर कर आए आरटीआई एक्टिविस्ट तथा समाज सेवक कैप्टन सुरेश भी शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गोकुल चन्द, कांग्रेस नेता जगदीश, राजेन्द्र, संतोष, जाॅनी, अनिल, रणवीर आदि भी मौजूद रहे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…