मुख्य समाचार

सिरमौर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा क्लबों को मिलेंगे जिला स्तरीय पुरस्कार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राष्ट्र के विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में युवा मंडलों द्वारा किए गए उनके स्वैच्छिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग, सिरमौर द्वारा जिला स्तर पर तीन उत्कृष्ट युवा क्लबों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार 01 जनवरी, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक विभिन्न स्वयंसेवी युवा संस्थाओं द्वारा किए गए युवा विकासोन्मुखी स्वैच्छिक गतिविधियों के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार दिए जाएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सिरमौर संजय शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के रूप में उत्कृष्ट युवा कल्ब को 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, 31 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार और 21 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक व पात्र युवा क्लब 20 फरवरी, 2023 तक जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय, चम्बा मैदान परिसर, सिरमौर स्थित नाहन में फाइल बनाकर अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago