मुख्य समाचार

सिरमौर : गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान खूब थिरके विद्यार्थी  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी चैगान मैदान सराबोर रहेगा। नाहन के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आजकल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी की देखरेख में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रियाज कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  डाईट संस्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र व छात्रा, एस.वी.एन स्कूल, ए.वी.एन स्कूल तथा आस्था स्कूल के छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी स्कूल रिहर्सल मंे जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर  मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 hour ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

2 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

6 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

6 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

9 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

9 hours ago