राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
आज श्री ब्राह्मण कल्याण समाज की एक बैठक राजगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण कल्याण समाज के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने की। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें गिरिपुल में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने के बारे में और इस वर्ष परशुराम जयंती को धूमधाम से राजगढ़ में मनाया जाएगा और श्री रेणुका जी से परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान श्री परशुराम की पालकी राजगढ़ लाई जाएगी। वहीं इस बैठक में कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें क्षमा दत्त शर्मा को सर्व सहमति से उपाध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकल्प सिंह ठाकुर उपस्थित रहे और श्री ब्राह्मण कल्याण समाज के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा, विक्रम शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, हरदेव शर्मा, अन्य लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…