मुख्य समाचार

राजगढ़ : शरगांव में किया गया कार्यशाला का आयोजन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ के वृत्त कार्यालय शरगांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा राष्ट्रीय बालिका जन्मोत्सव के उपलक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षिका सुरक्षा शर्मा द्वारा बेटियो के सम्मान व उच्च शिक्षा बारे जागरुक किया गया। इस उपलक्ष पर वृत के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि और बालिकाओं के अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान पलका देवी, कुरु लवाना मस्तराम भारती, ग्राम पंचायत डिब्बर के प्रधान जाति राम, राणाघाट के प्रधान वेद प्रकाश, नईनेटी के प्रधान तारा दत्त और सभी पंचायत के वार्ड सदस्य व बैंक प्रबंधक कुमारी निशा तथा डाक विभाग से कुमारी आरती वृक्त की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। पर्यवेक्षिका द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सभी लोगों को जागरूक किया गया तथा 28 बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कुमारी निशा और कुमारी आरती ने भी विभाग द्वारा महिलाओं को चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान मस्त राम भारती ने भी पंचायत में महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। रजनी सिंहमार ने बेटी अनमोल योजना के बारे में, निशा शर्मा ने शगुन योजना, आशा कश्यप ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, निना शर्मा शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, कृष्णा ने विधवा पुनर्विवाह तथा ज्योतिका कंवर द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago