अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर के 27 वर्षीय युवक की बल्ह में दर्दनाक हादसे में मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामले में जिला मंडी के बल्ह में देर रात हुए हादसे में सुंदरनगर के सोहर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत से सोहर और बरोटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब दस बजे विकास ठाकुर पुत्र रामकृष्ण गांव सोहर डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी कार नंबर HP 29A-7286 पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रहा था। इस दौरान किरतपुर मनाली फोरलेन पर देव बाला कामेश्वर फिलिंग स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के बाई तरफ कार टक्कर मार दी और कार ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज नेरचौक उपचार के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

4 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

5 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

5 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

7 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

7 hours ago