शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ठियोग उपमंडल के अंतर्गत नगर परिषद ठियोग अन्य पंचायत के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्फबारी के समय भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा “बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत साक्षरता अभियान अगले दिन फिर चलाया गया। जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीश कँवर और सुपरवाइज़र रीना चौहान द्वारा अपील की गई कि लड़के-लड़कियों में कोई भेदभाव न करते हुए बेटियों को भी समानता का अधिकार दिया जाए। लिंगानुपात को रोकते हुए बेटियों को सम्मान दिलाए जाने के लिए हमें उनकी समान भागीदारी करनी होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीश कँवर और सुपरवाइज़र रीना चौहान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने बेटियों द्वारा सलोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया । बेटियों में खेल कूद के प्रति जागरूकता लाने पर भी बल दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…