मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर में पीएमजीएसवाई के तहत कुल 263 सड़कें स्वीकृत-सुरेश कश्यप

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को नाहन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सिरमौर जिला के लिये प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रारम्भ से लेकर अभी तक कुल 263 सड़कें स्वीकृत हुई हैं जिनमें से 235 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि 28 सड़कों पर अभी कार्य चल रहा है। उन्होंने 28 सड़कों के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंताओ को दिए। लोकसभा सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों से केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं व कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी कार्यों में गति लाई जाए साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, भवनों व अन्य निर्माण कार्यों की सभी अधिकारी समय-समय पर समीक्षा करें और कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत सभी लंबित कार्यों की रिपोर्ट मंगवाकर इनके कार्यान्वयन को समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों को पेयजल की सुविधा सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग इस बात पर ध्यान दें कि केवल पाईपें बिछाकर लंबे समय तक ग्रामीण लोगों को पेयजल का इंतजार न करवायें बल्कि तुरंत कुनैक्शन देकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं। सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरमौर जिला में 2318 आवास निर्माण के लक्ष्य के मुकाबले 2822.58 लाख रुपये की लागत से 1683 आवासों का निर्माण किया गया है तथा शेष पर निर्माण कार्य जारी है। इसी प्रकार नाहन नगर परिषद में 362 मकान स्वीकृत हुए जिसमें से 269 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिस पर 5.21 करोड़ रुपये व्यय किये गए हैं। नगर पंचायत राजगढ़ के तहत 79 मकान स्वीकृत हुए जिसमें से 43 मकानों पर कार्य चल रहा है जिस पर 1.23 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

उन्होंने सिरमौर जिला में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित कौलांवाला भूड़ में 112 विकास एवं निर्माण कार्य तथा तथा कोटीपधोग ग्राम पंचायत में किये जाने वाले 68 विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा इन योजनाओं पर होने वाले व्यय की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित विभाग से चर्चा की। सांसद ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सिरमौर जिला में 331 करोड़ रुपये की लागत की 237 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिसमें से 144 पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं जिस पर 212 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस के तहत प्रदेश के लिए स्मार्ट मिटरिंग के लिए बिजली विभाग को 1788.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 82 करोड़ रुपये सिरमौर जिला के लिए स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 68 किलोमीटर नई केबल डाली जाएगी, 178 किलोमीटर की नई लाईन तथा 142 कि.मी. की एलटी लाइनें डाली जाएंगी। उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज  एवं अस्पताल नाहन के निर्माण कार्य में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग और मैडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैडिकल कॅालेज के लिए शिमला रोड़ से मैडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क निर्माण के प्रस्ताव को सम्बन्धित विभागों के साथ चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाए। विधायक सुखराम चैधरी तथा विधायक रीना कश्यप ने विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए सभी अधिकारियों से आग्रह किया ताकि समय पर लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, खंड विकास समिति अध्यक्ष अनिता शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मिततल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

2 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

3 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

7 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

7 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

10 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

10 hours ago