मुख्य समाचार

मंडी : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने हिमाचल पुलिस को दी एंबुलेंस

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत एसबीआई जनरल इंश्योरेंसद्वारा सुन्दरनगर अस्पताल को बेसिक लाईफ सपोर्ट से सुसज्जित एंबुलैंस उपलब्ध करवाई गई है। उप महानिरीक्षक सेंट्रल रेंज मंडी मधु सूदन ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एसबीआई की जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने डूअर्स एनजीओ के साथ सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में हिमाचल प्रदेश पुलिस की सहायता करने के लिए यह एबुलैंस उपलब्ध करवाई है। इससे सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को सुनहरे काल (गोल्डन ऑवर) के भीतर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी। यह उद्देश्य रखते हुए एसबीआई जनरल डूअर्स एनजीओ हिमाचल प्रदेश पुलिस और सिविल अस्पताल सुंदरनगर इस साहचर्य में शामिल है। यह एबुलेंस सुन्दरनगर अस्पताल को दी गई है लेकिन मंडी से सुन्दनरगर सड़क पर जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं में हादसा होने पर फौरी तौर पर घायल को चिकित्सीय सहायता देना प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा एसबीआई जनरल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ भागीदारी करके राजमार्ग पर अनेक दुर्घटना संभावित जगहों में सड़क संकेतक भी प्रदान किए है। जिससे जागरूकता बढ़ाई जा सके और सावधानी बरतने के लिए इसका उपयोग हो। उप महानिरीक्षक सेंट्रल रेंज मंडी मधु सूधन ने एबुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनका सराहनीय कदम है। इस अवसर पर एसपी मण्डी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम मण्डी अश्वनी कुमार, कंपनी सचिव एवं अनुपालन अधिकारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख-ब्रैंड कॉरर्पोरेट कम्युनिकेशंस एंड सीएसआर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस शेफाली खालसा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, संस्थापक और कार्यक्रम निदेशक डूअर्स नवनीत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी मनमोहन सिंह और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

4 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

4 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

12 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

23 hours ago