मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन में पीएनडीटी एडवाइजरी समिति की बैठक आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में आज नाहन में पीसी एण्ड पीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियम तथा दुरूपयोग अधिनियम) एडवाईजारी समिति की बैठक का आयोजन गया। इस बैठक में जिला न्यायवदी चंपा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, डॉ. यशवंत सिंह परमार अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम, उप-अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड, रेडियोलाजिस्ट डॉ. रोबिन उपस्थ्ति रहे। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बैठक में सदयों द्वारा जिला के कुल लिंग अनुपात पर चर्चा की गई, जिसमे सबसे कम लिंग अनुपात खंड संगडाह में पाया गया जिसे सुधारने हेतु प्रयास करने पर चर्चा हुई। बैठक में पीसी एण्ड पीएनडीटी सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।  
उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात ठीक करने के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत फ्रंटलाईन कार्यकर्ता जैसे कि आशा और आगंवाड़ी वर्कर को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पतालों में यदि गलत प्रक्टिस संज्ञान में आती हैं, तो जुर्माने का प्रावधान है जिसमें 3 साल से लेकर 5 साल तक की सजा तथा दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है। रेडियोलाजिस्ट रोबिन ने यह भी बताया की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड केवल चिकित्सीय परामर्श पर ही करवाना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

9 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago