मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्राम पंचायत श्लाना में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जागरूकता शिविर आयोजित

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),

बाल विकास परियोजना राजगढ़ के सौजन्य से ग्राम पंचायत श्लाना के पंचायत भवन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जागरूकता शिविर बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन गुप्ता व सहकारी बैंक प्रबंधक उमेद सिंह कँवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें तीन पंचायतों के वार्ड सदस्य, सिलाई अध्यापिका, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व बेटियों के अभिभावक, बैंक से आए कर्मचारी उपस्थित थे। पर्यवेशिका विमलेश शर्मा द्वारा बेटियों के सम्मान व उच्च शिक्षा बारे जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कल्याण स्कीमों के बारे सभी को विस्तृत जानकारी दी तथा सुकन्या योजना के बारे में सभी को अवगत करवाया। बैंक प्रबंधक द्वारा बैंक खाते तथा अपने स्कीमों के बारे उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया। इसके साथ 15 बेटियों को उपहार के साथ सम्मानित किया गया और एक पौधा भी लगाने को कहा गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

8 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

18 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago