मुख्य समाचार

निरमंड : नवयुवक मंडल चिमटी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का किया गया आयोजन

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से नवयुवक मंडल चिमटी (नोर) द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रंजीत चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने युवक मण्डल को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि युवा ही हमारे क्षेत्र का भविषय है और हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए जैसे भाषण, चित्रकला, नारा लेखन, बैडमिंटन और चैस। जिसमें भाषण में प्रथम स्थान राजेश वहीं दूसरे स्थान पर लीला चंद द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर सुरेंदर कुमार रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ललित प्रथम और राजेश द्वितीय स्थान पर रहे। नारालेखन में प्रियांशु प्रथम स्थान पर रहे। चैस गेम में प्रथम संदीप और द्वितीय स्थान विक्रांत ने प्राप्त किया। बैडमिंटन में संदीप प्रथम और द्वितीय सुरेंदर और तृतीय स्थान मेहर दास ने प्राप्त किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू से प्राप्त स्पोर्ट्स किट भी सदसयो को वितरित की गई। इस मौके पर नवयुवक मंडल चिमटी (नोर) के प्रधान क्रिष सैनी सचिव विक्रांत,सलाहकार ज्ञान मार्कंडेय, विपिन, प्रदीप, नरेश, सुरेंद्र, राहुल, मेहर दास, ललित, प्रियांशु, लीला चंद, विनय, संदीप, नरोत्तम, गुलशन,  पवन, राजेश, तरुण, मनीष और संजय कुमार उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

41 minutes ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

56 minutes ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

2 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

2 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

6 hours ago