भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
एसडीएम भरमौर असीम सूद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उप मंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल भरमौर में मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट को सलामी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंध और तय सीमा के भीतर आयोजन की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार अशोक कुमार, तहसीलदार होली राकेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक डॉ. सुखविंदर सिंह, ओमी जरियाल विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…