मुख्य समाचार

सोलन : ग्राम पंचायत बसाल में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज ग्राम पंचायत बसाल में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान रिचा ठाकुर की अध्यक्षता किया गया।  ग्राम सभा में पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभा में नशे के ऊपर चर्चा की गई और  विकास खंड से आए SECBPO मैडम मंजुला कंवर ने मनरेगा एसबीएम आदि विषयों पर चर्चा की। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने लोगों को जानकारियां दी ,जिसमें सभी वार्ड मेंबर उपस्थित थे। सचिव तेज राम शर्मा, सिलाई अध्यापिका सोनिका ठाकुर, वार्ड मेंबर उपस्थित थे। प्राथमिकता के आधार पर जो कार्य वार्ड मेंबर द्वारा आएंगे उन्हें 2023- 2024 शेल्फ में चढ़ाया जाएगा। इस ग्राम सभा में पंचायत सचिव तेजराम शर्मा द्वारा लोगों को जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास योजना बारे में जानकारी दी। परिवार रजि के भौतिक सत्यापन बारे चर्चा की गई। विकास खंड से आए मंजुला कंवर ने लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड पौधारोपण व एसबीएम स्वच्छ भारत मिशन बारे में जानकारियां दी। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत बसाल के स्वयं सहायता समूह महिला मंडल, आईपीएच विभाग से आए कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर और ग्राम वासियों ने भाग लिया, जिसमें बीपीएल परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस ग्राम सभा में सरोज ठाकुर, आशा ठाकुर, अर्चना देवी ने लोगों से काफी प्रश्न पूछे जिसे ग्राम पंचायत विभाग के लोगों ने ध्यान से सुना और समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन भी दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…

3 hours ago

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

1 day ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

1 day ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago