अपराध /दुर्घटना

मंडी : खेत में काम करने गया था व्यक्ति पानी के टैंक में मिली लाश

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून में एक व्यक्ति का शव पानी के टैंक से रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ है। व्यक्ति ने पानी के टैंक में स्वयं छलांग लगाई या किसी दूसरे कारणों की वजह से वह टैंक में गिरा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस तरह से खेतों में काम करने गए व्यक्ति का शव टैंक से बरामद होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिनसे पर्दा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। जानकारी के अनुसार सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून के मजडवार गांव निवासी 52 वर्षीय डिके राम पुत्र केशव राम गत रोज सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में काम करने गया था। पूरा दिन बीतने के बाद भी जब डीके राम घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने डीके राम की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जब खेत के साथ बने पानी के टैंक में देखा तो डीके राम का शव टैंक के अंदर था। ग्रामीणों ने पुलिस थाना जंजैहली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

12 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

13 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

13 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

16 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

23 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

23 hours ago